कश्मीर में मस्जिद के बाथरूम से एक व्यक्ति का शव मिला
श्रीनगर 09 जनवरी (हि.स.)। कश्मीर में स्थित एक मस्जिद के बाथरूम से शनिवार को एक व्यक्ति का शव मिला। शनिवार सुबह मस्जिद के कर्मचारी बाथरूम की सफाई के लिए पहुंचे तो उन्होंने बाथरूम में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। मृतक की पहचान अब्दुल क्यूम खान पुत्र अब्दुल रहमान निवासी गिल्ली कदल जूनीमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह शव उसी व्यक्ति का था जो गत शुक्रवार दोपहर तीन बजे से लापता था। उसके परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। वहीं पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर श्रीनगर में ही शनिवार को एक अन्य घटना में एक ही परिवार के चार सदस्य अपने घर में अचेत अवस्था में पाए गए। शोपियां जिले के कीगाम क्षेत्र के नुसीपोरा ऑडोरा मुहल्ले में रहने वाले जावेद अहमद ठोकर पुत्र मोहम्मद इकबाल ठोकर, उनकी पत्नी और दो नाबालिग बच्चे अपने ही घर में अचेत पाए गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार सुबह जब काफी देर तक चारों को बाहर नहीं देखा गया तो वह उनका हाल जानने के लिए उनके घर गए। उन्होंने आवाजें दी जब काफी देर तक कोई आवाज नहीं आई तो उन्होंने जबरन दरवाजा खोला। दरवाजा खोलने पर लोगों ने देखा की पूरा परिवार अचेत पड़ा हुआ था। लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी और सभी को राजपोरा पुलवामा अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चारों का उपचार जारी है। हिन्दुस्थान समाचार/मोनिका/बलवान-hindusthansamachar.in