back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सलाहकार बसीर खान ने जर्मनी से 7 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों की खेप प्राप्त की

श्रीनगर, 17 मई (हि.स.)। उपराज्यपाल के सलाहकार बसीर अहमद खान ने जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से जर्मनी, फ्रैंकफर्ट से 7 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों की खेप प्राप्त की। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त कश्मीर पीके पोले और मुख्य अभियंता कश्मीर (मैकेनिकल) भी उपस्थित थे। इस अवसर पर सलाहकार ने कहा कि इन 7 संयंत्रों के चालू होने से जम्मू-कश्मीर के अस्पतालों में ऑक्सीजन की आवश्यकता लगभग पूरी हो जाएगी और हमारी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करेगी। इसके अतिरिक्त 7 संयंत्रों में से 5 संयंत्रों की क्षमता 1000 एलपीएम होगी जबकि दो संयंत्रों की क्षमता 1500 और 600 एलपीएम होगी। उन्होंने देश के प्रधान मंत्री, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल तथा वायु सेना को धन्यवाद दिया, जिनके विशेष प्रयासों से ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र केवल दो दिनों के भीतर जम्मू कश्मीर को प्राप्त हुए अन्यथा 2 महीने लग जाते। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन संयंत्रों के लिए सहायक बुनियादी ढांचा लगभग तैयार है और इसे स्थापित होने और कुछ दिनों के भीतर चालू होने की उम्मीद है। सलाहकार ने कहा कि इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में मेडिकल ऑक्सीजन एक महत्वपूर्ण वस्तु बन गई है और इन ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों के चालू होने से अस्पतालों की ऑक्सीजन युक्त बिस्तर क्षमता में काफी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि सरकार हर स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त कदम उठा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

शीतकालीन सत्र के बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी विदेश रवाना, लंदन के बाद जर्मनी जाने का कार्यक्रम

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । संसद के शीतकालीन सत्र के बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी विदेश यात्रा पर...
spot_img

Latest Stories

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵