कठुआ 20 मई (हि.स.)। एसएसपी कठुआ रमेश चंद्र कोतवाल द्वारा चलाऐ गऐ नशा मुक्त अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने 2 किलोग्राम गांजा सहित एक युवक को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार एसएसपी कठुआ रमेश चंद्र कोतवाल के निर्देश अनुसार डीएसपी मुख्यालय शम्मी कुमार की देखरेख में पुलिस पोस्ट हटली मोड़ प्रभारी के नेतृत्व में हटली पुलिस की टीम में कठुआ रेलवे रोड़ पर नाका लगाकर शक के आधार पर तलाशी के लिए एक युवक को रोका, जोकि रेलवे स्टेशन की तरफ से हटली मोड़ की ओर आ रहा था। वहीं तलाशी के दौरान युवक से प्रति किलोग्राम के दो पैक्ट बरामद किए गए, जिसमें कुल 2 किलोग्राम गांजा की खेप बरामद की गई। आरोपी की पहचान रामेश यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी सिवान रामज्ञान धोमानपुर जिला वाराणसी यूपी के रूप में हुइ है। वहीं इस संदर्भ में संबंधित थाना कठुआ पुलिस ने एफआईआर नंबर 250/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के मामला दर्जकर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है। वहीं एसएसपी कठुआ ने बताया कि कठुआ पुलिस नशे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है और हर संभव कदम उठाते हुए लोगों को विशेष रूप से युवाओं को नशीली दवाओं के खतरे को खत्म करने के लिए जागरूक कर रही है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि वह आगे बढ़े और पुलिस के साथ मिलकर इन नशा तस्करो के बारे में जानकारी साझा करें जिसमें जानकारी साझा करने वाले की पहचान भी गोपनीय रखी जाएगी। हिन्दुस्थान/समाचार/सचिन/बलवान




