नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में बड़ी खबर सामने आई है, बसंतगढ़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल जवानों की गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी, कंडवा इलाके के पास इस दर्दनाक हादसे में दो सीआरपीएफ जवानों की मौत हो गई है, जबकि, 16 जवान घायल हुए है। सभी घायलों को कमांड अस्पताल ले जाया जा रहा मौके पर रेक्स्यू टीमें मौजूद है। जहां बचाव अभियान जारी है। केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने इस हादसे पर दुख जताया है।
बता दे, सोशल मीडिया X पर आकाशवानी ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि, कंडवा-बसंतगढ़ क्षेत्र में सीआरपीएफ के एक वाहन के साथ हुई सड़क दुर्घटना की खबर सुनकर बहुत व्यथित हूं, इस वाहन में सीआरपीएफ के कई बहादुर जवान सवार थे। मैंने अभी-अभी डीसी सलोनी राय से बात की है, जो व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रख रही हैं और और मुझे जानकारी दे रही है। बचाव कार्य तुरंत शुरू दिए गए है। इसमें स्थानीय लोग अपनी इच्छा से मदद के लिए आगे आए और हर संभव मदद सुनिश्चित की जा रही है।
हादसे की तस्वीरें आईं सामने
इस दुखद हादसे की तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के इलाके में लगातार बारिश हो रही है और इससे सड़कों पर मिट्टी के चलते फिसलन हो गई है। जिसके चलते सीआरपीएफ जवानों का वाहन फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। इस घटना की खबर सुनकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दुख जताया। उन्होंने तुरंत उधमपुर की डेप्युटी कमिश्नर सलोनी राय से बात की। इस पर जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि, उधमपुर कांदवा-बसंतगढ़ इलाके में CRPF के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सुनकर बहुत तकलीफ हुआ है, मैंने अभी DC से बात की है। वह व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रख रही हैं। मै लगातार अपडेट ले रहा हूं।
इस हादसे को लेकर सीआरपीएफ की तरफ से बताया गया कि, 187वीं बटालियन का एक वाहन जिसमें 18 जवान सवार थे। आज सुबह लगभग 10:30 बजे ये जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में कदवा से बसंत गढ़ जाते समय दुर्घटनाग्रस्त का शिकार हो खाई में जा गिरी।





