जम्मू, 09 मार्च (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 77 नए मामलों की पुष्टि हुई है। मंगलवार को एक बार फिर प्रदेश में 77 कोरोना मामलों के साथ ही इस बीमारी के कुल संक्रमितों की संख्या 1,27,191 तक पहुंच गई है। वही इस बीमारी से अभी तक कुल 1965 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है जबकि अब तक इस बीमारी से कुल 1,24,280 लोग स्वस्थ्य होकर अपने घरों को लौट गए। प्रदेश में आज आए कुल 77 नए मामलों में से 17 जम्मू संभाग से और 60 कश्मीर घाटी से आए है। वहीं प्रदेश में अब संक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 859 तक पहुंच गई है। इसी बीच आज दो और कोरोना संक्रमितों की प्रदेश में मौत हो गई। मृतक कोरोना संक्रमितों में से एक जम्मू संभाग से जबकि दूसरा कश्मीर संभाग से संबंधित था। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/बलवान




