12/05/2021 उधमपुर, 12 मई (हि.स.)। सीईओ कार्यालय स्थित दंदयाल क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पानी की सप्लाई नहीं आ रही है जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे स्थानीय वासियों में जल आपूर्ति विभाग एवं जिला प्रशासन के प्रति काफी रोष व्याप्त हो गया है। स्थानीय वासी राजकुमार ने बताया कि उनके क्षेत्र में गत कई दिनों से पानी की सप्लाई पूरी तरह से प्रभावित है तथा लोगों को कोरोना कर्फ्यू के कारण पीने के पानी के लिए दरबदर होना पड़ रहा है। उनका कहना था कि पहले पानी नहीं आने पर स्थानीय लोग प्राकृतिक स्रोतों से जाकर पीने का पानी ले आते थे लेकिन जब से कोरोना कफ्र्यू लगा है तब से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना था वह इस कोरोना कर्फ्यू में प्राकृतिक स्रोतों पर नहीं जा सकते और न ही विभाग की ओर से कोई पीने के पानी की व्यवस्था की जा रही है। श्राजकुमार ने बताया कि उन्होंने विभाग के अधिकारियों के साथ बातचीत भी की तो वहां से एक जवाब मिलता है तवी में पानी बहुत गंदा है, इसलिए मशीनें खराब हो सकती हैं। हम पानी की सप्लाई नहीं दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर पानी की सप्लाई नहीं दे सकते हैं तो कम से कम मोहल्ले में पानी का टैंकर भेजंे ताकि लोग पीने के लिए पानी भर सकें। उन्होंने कहा कि भारी गर्मी के चलते दूसरा कर्फ्यू लगा हुआ है वह प्राकृतिक पर भी नहीं जा सकते हैं। उन्हांेने संबंधित विभागों के अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने कल ईद के मौके पर पानी नहीं दिया तो वह विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान ———–





