28/03/2021 उधमपुर, 28 मार्च (हि.स.)। जिला उधमपुर के साथ लगते गढ़ी के पलतयाड़ नेहरु यूथ क्लब के कलाकारों द्वारा विश्व रंग मंच दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने रंग मंच के बारे में अपने-अपने विचार रखे। इस अवसर पर रंग मंच को बढ़ावा देने के साथ-साथ नए-नए नाटकों को करने का फैसला लिया गया, जिसमें समाजिक, देशभक्ति, धार्मिक आदि जो लोगों को सही संदेश दे सकें। इसी दौरान क्लब की ओर से एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई। इस मौके पर क्लब के प्रधान सुदेश सुल्तानपुरी, उत्तम शर्मा, अरुण, विजय, संदीप, मनोहर, शितू, स्वर्णदीप, सरभग्या, राहुल, रवि, गगन, रोहित, अनिल, आशीष आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान ——-




