उधमपुर, 2 जून(हि.स.)। गत तीन दिनांे से मौसम कभी गर्म तो कभी ठंडा हो रहा है। इसका मुख्य कारण गत तीनों से दोपहर उपरांत होने वाली बारिश है। इससे पिछले कुछ दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है। वहीं बुधवार दोपहर उपरांत एक बार से मौसम में तब्दीली देखने को मिली। दोपहर उपरांत तेज हवाएं चलने के साथ-साथ तेज वर्षा हुई, जिससे मौसम ठंडा हो गया। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। यह वर्षा खेती के लिए भी लाभदायक मानी जा रही है क्योंकि किसान मक्की की बिजाई करने में जुटा हुआ है। लोगों ने आशंका जताई कि कहीं मई की तरह ही जून माह में भी बारिशों का सिलसिला देखने को तो मिलेगा। अगर ऐसा रहा तो बार-बार मौसम में होने वाली तब्दीली से बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान





