उधमपुर, 26 जून (हि.स.)। अंतर्राष्ट्रीय ड्रग दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ शनिवार कों अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में 187 बटालियन, केंद्रीय रिजर्ब पुलिस बल द्वारा बट्टलवालियां कैम्प, उधमपुर में सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डाॅ. देवीका शर्मा, काउंसलर डी.डी.सी, जिला पुलिस लाईन, उधमपुर एवं ईशा महाजन, एस.एच.ओ. महिला शाखा, पुलिस स्टेशन, उधमपुर द्वारा बटालियन के जवानों को ड्रग्स के प्रकार, ड्रग्स लेने वालों की पहचान, दुष्परिणाम व ईलाज तथा ड्रग्स के अवैध तस्करी के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई, जो जवानों के लिए बहुत ही सकारात्मक रहा। इस अवसर पर राम बिलास गुप्ता कमांडेण्ट-187 बटालियन, चिकित्सा अधिकारी, अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। कमाण्डैंट राम बिलास गुप्ता द्वारा कार्यकम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए बताया कि प्रत्येक कार्मिक की यह जिम्मेदारी है कि ड्रग्स के अवैध तस्करी एवं प्रयोग को रोकने की डियूटी के दौरान तथा अवकाश के दौरान भी प्रयास करने चाहिए, ताकि समाज और देश में व्याप्त इस तरह की गतिविधियों पर रोक लग सके और एक स्वस्थ्य समाज का निर्माण हो सके। कार्यक्रम के अंत में कमांडेण्ट-187 बटालियन द्वारा डाॅ. देवीका शर्मा, काउंसलर डी.डी.सी, जिला पुलिस लाईन, उधमपुर एवं ईशा महाजन, एस.एच.ओ. महिला शाखा, पुलिस स्टेशन, उधमपुर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵




