उधमपुर/कटडा, 18 जून (हि.स.)। मुख्य कृषि अधिकारी रियासी सुधीर सिंह चिब ने जिला स्तर के विशेषज्ञ अमित शर्मा के साथ क्षेत्र में गांव भागता एवं पैंथल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कृषि विभाग द्वारा किसानों के उत्थान के लिए की जा रही विभिन्न कृषि गतिविधियों की जानकारी हासिल की। इस अवसर पर उन्होंनेे मशरूम उगाने वाली किसान इकाइयों का भी दौरा किया। इस दौरान उन्हांेने मशरूम की खेती करने वाले किसानों को मिल्की मशरूम और मशरूम की अन्य किस्मों की वर्ष भर की जाने वाली खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। क्लस्टर सब्जी क्षेत्र पैंथल में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए मुख्य कृषि अधिकारी, रियासी ने आभार व्यक्त किया कि कृषि विभाग के क्षेत्र पदाधिकारी क्षेत्र में अच्छा कर रहे हैं। पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों ने भी विभाग की कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त किया है। इस अवसर पर विकास शर्मा कृषि विस्तार अधिकारी रियासी ने मुख्य कृषि अधिकारी, रियासी को अपने क्षेत्र में फील्ड स्टाफ के कामकाज से अवगत कराया और उन्होंने कहा कि फील्ड अधिकारी हमेशा उत्साह और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं। इस अवसर उनके साथ क्षेत्र के संबंधित एईए राकेश शर्मा आशुतोष शर्मा, पंकज शर्मा, जसबीर सिंह, स्वर्ण जंवाल, पोमिश पादा आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान




