39bjp-vice-president-distributes-sanitizers-masks-globs-to-sanitation-workers-in-city-council-office39
39bjp-vice-president-distributes-sanitizers-masks-globs-to-sanitation-workers-in-city-council-office39

‘भाजपा उपाध्यक्ष ने नगर परिषद कार्यालय में सफाई कर्मचारियों में वितरित किए सैनिटाइजर, मास्क, ग्लब्स‘

उधमपुर, 20 मई(हि.स.)। स्वास्थ्य कर्मी जहां दिन-रात कोरोना महामारी से संक्रमित मरीजों से सीधे तौर जुड़े हुए हैं, वहीं इनको संक्रमण से दूर रखने में पुलिस और सीआरपीएफ भी हर सम्भव कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इसके साथ-साथ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के सफाई कर्मचारी भी कोरोना काल में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पवन खजुरिया ने यह बातें म्युनिसिपल कार्यालय उधमपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा पदाधिकारियों एवं पार्षदों से परामर्श के बाद सभी ने एकमत होकर इस बात पर जोर दिया कि हमारे सफाई कर्मचारियों का योगदान भी किसी से छिपा नहीं है। महामारी के इस दौर में यहां अधिकतर लोग अपने-अपने घरों में सुरक्षित महसूस कर रहे हैं, वहीं सभी सफाई कर्मचारी हर वार्ड में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने आगे बताया कि पीएमओ मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह जी के विशेष योगदान से म्युनिसिपल ऑफिस उधमपुर में आज कोरोना महामारी में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे सफाई कर्मचारियों को सामाजिक दूरी का विशेष तौर पर ध्यान रखते हुए सैनिटाइजर, ग्लब्स, फेस शील्ड, मास्क आदि वितरित किए गए। इसमें ग्लब्स व साबुन आदि सामान के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता सोमराज खजुरिया व राकेश गुप्ता जी का भी योगदान मिला। इस सामान से सभी सफाई कर्मचारी अपने आपको सुरक्षित रखते हुए अपने काम को अंजाम देने में सहायक सिद्ध होंगे। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश गुप्ता, म्युनिसिपल चेयरमैन डॉ. योगेश्वर गुप्ता, वाईस चेयरमैन सुरिंद्र सिंह खालसा, मंडल अध्यक्ष विवेक गुप्ता, सीईओ, पार्षद विकास शर्मा, पार्षद राकेश खजुरिया, पार्षद नेहा वर्मा, पार्षद अनिल अरोड़ा, पार्षद कुश पच्यिाला, सुशांत गुप्ता, राहुल गुप्ता, भारती शर्मा, संजय वर्मा, मोहन द्राही, राजकुमार, सन्नी कलसोत्रा, रोहित सरमाल, रॉकी शर्मा, कुलदीप थोडु, नटेश्वर वैद आदि भी मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in