back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया वैक्सीनेशन सैंटरों का दौरा‘

उधमपुर, 28 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया ने शुक्रवार को कोरोना महामारी के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही अपनी टीम के सदस्यों के साथ ब्रह्मर्षि बावरा स्कूल, डिग्री कॉलेज उधमपुर, गल्र्स हायर सेकेंडरी व ब्बॉयज हायर सेकेंडरी उधमपुर में बने वैक्सीनेशन सैंटरों का दौरा कर वहां का जायजा लिया। वहीं पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने 31 मई तक दूकानदारों तथा उनके अधीन कार्यरत सभी लोगों को वैक्सीनेशन देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आगे बताया कि जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त कर्मचारी, वैक्सीनेशन सैंटरों काम कर रहे स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारी, पुलिस विभाग व सिविल डिफैंस के सदस्य पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपना-अपना फर्ज निभा रहे हैं। इनके अलावा उन्होंने व्यापारमण्डल के सभी सदस्यों की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी सदस्य वैक्सीनेशन के कार्यक्रम को खुद अपनी देख-रेख में करवा रहे हैं। इस संदर्भ में इनकी भूमिका भी सराहनीय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि इस महामारी से जारी लड़ाई में हमारे सभी साथी योद्धा बन कर उभरे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि बहुत जल्द ही हम सभी मिलकर कोरोना नामक महामारी को हराकर एक नई शुरुआत करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ जिला उपाध्यक्ष व पार्षद विकास शर्मा, पार्षद राकेश खजूरिया, राहुल गुप्ता, सतीश जंडियाल, गुरुचरण, विक्की सूरी, गगन, अंकुश शर्मा, कुलदीप, दीपक, विशाल शर्मा, रोहित सरमाल व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...