back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘पानी की समस्या को लेकर भरतनगर वासियों ने किया प्रदर्शन‘

उधमपुर, 21 जून (हि.स.)। वार्ड नंबर-1 भारत नगर के लोगों ने समाज सेवक अमित शर्मा की अध्यक्षता में जल शक्ति विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में स्थानीय दुकानदार तथा महिलाएं भी शामिल थी। वहीं अमित शर्मा का कहना था कि चार-चार दिन इस मोहल्ले में पानी नहीं आता है और अगर कहीं आता भी है तो मात्र 10 मिनट के लिए पानी आता है जोकि सभी घर में पूरा भी नहीं हो पाता है। इस भारी गर्मी में लोगों को पानी के लिए करीब 3 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर प्राकृतिक बावलियों पर जाना पड़ता है, जिस कारण हमारी बुजुर्ग महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने कई बार विभाग के खिलाफ मटका प्रदर्शन भी किया, विभाग के अधिकारियों को समस्या के प्रति अवगत भी कराया परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। अमित शर्मा का कहना था कि आज इतना बड़ा निर्जला एकादशी का त्यौहार है परंतु पानी की एक भी बूंद घर में नहीं आई जिस कारण आज हमें मजबूर होकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हैं कि अगर कल से पानी की सप्लाई सुचारू ढंग से नहीं हुई तो वह राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। प्रदर्शन में रानी देवी, नीलू देवी, कांता, राम लाल, भरत कुमार, कालू राम इत्यादि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान ——–

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...