back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘90वें शहीदी दिवस पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धाजंलि कार्यक्रम आयोजित कर दी श्रद्धाजंलि‘

उधमपुर, 23 मार्च (हि.स.)। शहीद भगत सिंह का मंगलवार को 90वां शहीदी दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न संस्था द्वारा विभिन्न स्थानों पर श्रद्धाजंलि कार्यक्रम आयोजित कर शहीद भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। भगत सिंह यादगार कमेटी उधमपुर द्वारा शहीद भगत सिंह पार्क में एक श्रद्धाजंलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर फूलमालाएं अर्पित करके शहीदों को श्रद्धाजंलि दी गई। इस अवसर पर यादगार कमेटी के प्रधान मास्टर लुदरमणि तथा बंसी लाल खजूरिया ने बोलते हुए कहा कि देश की आजादी के दिवाने शहीद भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव 1931 को हंसते-हंसते फांसी पर चढ़ गए थे। तब से यह दिन शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह में देशभक्ति कूट-कूट कर भरी थी। वह चाहते थे कि देश को आजादी मिले तथा सबको न्याय मिले। हमें उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए, यही उनको सच्ची श्रद्धाजंलि होगी। इस अवसर पर एजाज सुम्बडिया, रमेश कुमार, कृष्ण कुमार खजूरिया, गुलाम मोहम्मद आदि उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर प्रयास संस्था की ओर से शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर सलाथिया चैक पर श्रद्धाजंलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शहीद भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कई वक्ताओं ने अपने-अपने विचार भी रखे। वहीं रेहड़ी-फड़ी यूनियन द्वारा भी शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर शोभा यात्रा निकाली। इस दौरान यूनियन की तरफ से शहीद भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव पर आधारित कई झांकियां भी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर काफी संख्या में रेहड़ी-फड़ी यूनियन के सदस्य व शहर वासी मौजूद थे। यह शोभा यात्रा विभिन्न बाजारों से होकर गुजरी। वहीं चिनैनी में भी एक कार्यक्रम का आोजन किया गया तथा वहां पर भी शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

मां का प्यार और देशभक्ति का मिलन,शहीद बेटे की मूर्ति को कंबल ओढ़ाती मां, ये दृश्‍य देख भावुक हुए सभी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर से एक मां की ममता का ऐसा दृश्य सामने आया है जिसने हर किसी का दिल झकझोर दिया। बीएसएफ कांस्टेबल गुरनाम...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵