back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वीरभद्र सिंह की लोगों से अपील, नगर निगम चुनाव में बढ़-चढ़ कर लें हिस्सा

शिमला, 05 अप्रैल (हि.स.)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के चार नगर निगमों के चुनावों में लोगों से बढ़-चढ़ कर भाग लेने और क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस को मजबूत बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने हमेशा ही बगैर किसी भेदभाव के प्रदेश का समान विकास किया है। वीरभद्र सिंह ने सोलन, मंडी, पालमपुर व धर्मशाला नगर निगम के मतदाताओं से अपील की है कि सभी को लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़चढ़ कर भाग ले। उन्होंने कहा है लोकतंत्र में जनमत का संवेधानिक महत्व होता है और इस महत्व को कम नही किया जाना चाहिए। वीरभद्र सिंह ने कहा है कि पूर्व में कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में जिस गति से विकास को बढ़ाया था,वह आज ठहर गया है। भाजपा की नीतियों व निर्णयों से आज देश व प्रदेश का हर वर्ग दुखी है। बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से आम लोगों के साथ साथ युवा वर्ग हताशा में है। वैश्विक महामारी कोरोना ने जहां एक ओर देश प्रदेश की अर्थव्यवस्था को अस्त व्यस्त करके रख दिया है वही दूसरी ओर सरकार किसी भी वर्ग को कोई भी राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। वीरभद्र सिंह ने चार नगर निगमों के मतदाताओं का आह्वान किया है कि वह सब कांग्रेस की मजबूती के लिए मतदान करें। उनके मत से प्रदेश की राजनीति को नई दिशा और दशा मिलेगी। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: हेमा मालिनी सहित इन सेलेब्स ने डाला वोट, अक्षय कुमार, बोले- ‘आज कंट्रोल हमारे हाथ में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...