back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिमाचल में राज्यसभा की 1 सीट के लिए मतदान शुरू, Congress ने क्रॉस वोटिंग के डर से विधायकों को जारी किया व्हिप

Rajyasabha Election 2024: हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एकमात्र सीट के लिए सुबह 9:00 बजे से मतदान शुरू हो गया है।

शिमला, (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एकमात्र सीट के लिए सुबह 9:00 बजे से मतदान शुरू हो गया है। 68 सदस्य विधानसभा में कांग्रेस के 40 विधायक हैं जिससे उनके उम्मीदवार का चुना जाना तय माना जा रहा है लेकिन फिर भी विधानसभा में 25 विधायकों वाली भाजपा ने अपना उम्मीदवार मैदान में उतारा है।

कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी मैदान में

कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी मैदान में है जबकि भाजपा ने हर्ष महाजन को मैदान में उतारा है। हर्ष महाजन कांग्रेस से भाजपा में आए हैं।

कांग्रेस में विधायकों के विरोधी तेवरों को देखते हुए भाजपा को जीत की उम्मीद

कांग्रेस में विधायकों के विरोधी तेवरों को देखते हुए भाजपा को जीत की संभावना नजर आ रही है। उसी के चलते उन्होंने अपना उम्मीदवार उतारा है। सोमवार बीती रात कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों के साथ बैठक। इसमें मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व अभिषेक मनु सिंघवी भी शामिल रहे।

कांग्रेस ने क्रॉस वोटिंग के चलते अपने विधायकों को विप जारी किया हुआ है

कांग्रेस ने क्रॉस वोटिंग के चलते अपने विधायकों को  व्हिप जारी किया हुआ है। बीजेपी ने चुनाव आयोग से कांग्रेस के विप को लेकर शिकायत दर्ज की है।

भाजपा ने सोमवार को चुनाव आयोग के पास जाकर शिकायत भी दर्ज करवाई है

भाजपा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि यह विधायकों को डराने का काम है। कांग्रेस पार्टी कानूनी तौर पर राज्यसभा चुनाव के लिए  व्हिप  जारी नहीं कर सकती है। भाजपा ने सोमवार को चुनाव आयोग के पास जाकर शिकायत भी दर्ज करवाई है।

वहीं हिमाचल में भी कांग्रेस के 9 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है, पार्टी के व्हिप जारी करने के बाद भी विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग।

मतदान केन्द्र विधानसभा परिसर के पुस्कालय में बनाया गया है

इसके अतिरिक्त कांग्रेस ने तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन का भी दावा किया है। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। उसके बाद पांज बजे से मतगणना होगी। मतदान केन्द्र विधानसभा परिसर के पुस्कालय में बनाया गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...