Kangana Ranaut
Kangana RanautSocial Media

Himachal Pradesh: विश्व संवाद केन्द्र के 'हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया मीट-2023' में शामिल होंगी कंगना रनौत

Shimla: विश्व संवाद केन्द्र की ओर से 12 दिसंबर को बिलासपुर में ‘हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया मीट-2023’ का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बॉलीबुड अभिनेत्री कंगना रनौत भी शामिल होंगी।

शिमला, हि.स.। विश्व संवाद केन्द्र की ओर से 12 दिसंबर को बिलासपुर में ‘हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया मीट-2023’ का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली बॉलीबुड अभिनेत्री कंगना रनौत भी शामिल होंगी।

सोशल मीट प्रातः 10 बजे बिलासपुर स्थित पूर्णम् मॉल में होगी शुरू

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के आधिकारिक मीडिया केंद्र विश्व संवाद केन्द्र ने एक बयान जारी कर कहा कि यह सोशल मीट प्रातः 10 बजे बिलासपुर स्थित पूर्णम् मॉल में शुरू होगी। सोशल मीट में फ़ेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, एक्स आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सक्रिय 100 से अधिक प्रभावक भाग लेंगे।

इस कार्यक्रम में फिल्म अभिनेत्री कंगना के अलावा अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अम्बेकर और हिमाचल प्रांत कार्यवाह डॉ क़िस्मत कुमार मुख्य वक्ता होंगे। विश्व संवाद केंद्र ने कहा है कि इस सोशल मीडिया मीट के माध्यम से प्रभावकों को परस्पर जानकारी साझा करने और संगठित होकर अपने चयनित क्षेत्र में कार्य करने में मदद मिलेगी।

यह आयोजन प्रदेशभर के प्रतिभावान सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए हो रहा

यह आयोजन प्रदेशभर के प्रतिभावान सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए हो रहा है। प्रदेश में विभिन्न आयामों में सक्रिय प्रभावकों को एक मंच के माध्यम से एकत्रित करने और राष्ट्र, समाज व प्रदेश के लिए सार्थक संवाद पर बल देने के मकसद से इसका आयोजन हो रहा है।

कंगना रनौत का एक बयान- ‘भगवान श्रीकृष्ण ने चाहा, तो जरूर चुनाव लड़ेंगी’

उल्लेखनीय है कि कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सरकाघाट की मूल निवासी है। उनका पर्यटन नगरी मनाली में अपना आशियाना है। सरकाघाट और मनाली मंडी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है। हाल ही कंगना रनौत का एक बयान आया था कि ‘भगवान श्रीकृष्ण ने चाहा, तो जरूर चुनाव लड़ेंगी’। माना जा रहा है कि वह मंडी से भाजपा की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छुक हैं। मंडी लोकसभा सीट पर वर्तमान में पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह सांसद हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in