back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Himachal Pradesh: बेसहारा महिलाओं की झोली में आई खुशखबरी! अब मिलेगा फ्री राशन, 31 जनवरी तक करें आवेदन

Shimla News: हिमोत्कर्ष अमोदिनी महिला सशक्तिकरण प्रकल्प के अंर्तगत पात्र विधवाओं को फ्री राशन योजना में वर्ष 2024-25 हेतू मेहनतकश विधवाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित किए है।

शिमला, हि.स.। हिमोत्कर्ष अमोदिनी महिला सशक्तिकरण प्रकल्प के अंर्तगत पात्र विधवाओं को फ्री राशन योजना में वर्ष 2024-25 हेतू मेहनतकश विधवाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। यह जानकारी हिमोत्कर्ष परिषद के प्रदेश महासचिव डा.रविंद्र सूद व जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया ने दी। उन्होंने कहा कि पात्र महिलाएं 31 जनवरी तक अपने आवेदन पत्र रोटरी गली ऊना स्थित हिमोत्कर्ष कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जमा करवा सकती है।

45 वर्ष आयु तक की विधवा महिलाएं होंगी पात्र

उन्होंने कहा कि इसके लिए 45 वर्ष आयु तक की विधवा महिलाएं पात्र होंगी। आवेदन करने वाली महिला को प्रदेश सरकार से विधवा पैंशन नही मिल रही हो,वहीं उनकी पारिवारिक आय भी 50 हजार रूपए वार्षिक से कम हो। इसके अलावा उन्हें हिमोत्कर्ष परिषद से पहले कभी किसी भी प्रकार की सहायता प्राप्त नही हुई हो।

उन्होंने कहा कि इसके लिए आवेदन पत्र परिषद के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते है। उन्होंने कहा कि आवेदन पत्र के साथ पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, आवेदनकर्ता की दो पासपोर्ट साईज फोटो व आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा बैंक खाते की प्रति जमा करवानी होगी।

हर माह 750 रूपए राशि का राशन उपलब्ध करवाया जाएगा

उन्होंने कहा कि चयनित महिलाओं को वर्ष 2024-25 के तहत अप्रैल, 2024 से मार्च, 2025 तक हर माह 750 रूपए राशि का राशन उपलब्ध करवाया जाएगा।
हिमोत्कर्ष प्रदेश महासचिव डा.रविंद्र सूद व जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया ने बताया कि 2013-14 वर्ष से शुरू इस प्रकल्प के तहत परिषद ने अभी तक 620 विधवाओं को करीब 42 लाख रूपए राशन व अन्य मदद उपलब्ध करवाई है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में अब सिर्फ ऑनलाइन बनेंगे राशन कार्ड, बदल गए नियम, जानें आवेदन करने का पूरा प्रोसेस

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। दिल्ली में रहने वाले नागरिकों के लिए राशन कार्ड बनवाना अब पूरी तरह ऑनलाइन हो गया है। राशन कार्ड...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...