back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिमाचल के पूर्व सीएम शान्ता कुमार का बड़ा बयान, बोले- बंगाल ममता के हाथ से निकल रहा

Shanta Kumar Statement: पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शान्ता कुमार ने कहा कि इस बार बंगाल भी ममता बनर्जी के हाथ से निकल रहा है।

शिमला, (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शान्ता कुमार ने कहा कि इस बार बंगाल भी ममता बनर्जी के हाथ से निकल रहा है। भ्रष्टाचार और अत्याचार के सारे रिकार्ड तोड़ने वाला शाहजहां शेख, जिसकी ममता सरकार सालोंं तक रखवाली करती रही, अब सीबीआई के पंजे में है। हालत यह है कि बंगाल हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी सीबीआई उसे गिरफ्तार नही कर सकी है। ममता की पुलिस ने गिरफ्तारी को रोका है।

भारतीय जनता पार्टी ही ममता सरकार के जुल्मों को समाप्त कर सकती है

शान्ता कुमार ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि कलकता हाई कोर्ट के जज अभिजीत गंगोपाध्याय ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद एक अत्यन्त महत्वपूर्ण वक्तव्य में कहा कि भाजपा में वह शामिल हो रहे हैं क्योंकि यह एक राष्ट्रीय पार्टी है और भाजपा बंगाल में टीएमसी के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही ममता सरकार के जुल्मों को समाप्त कर सकती है।

इस बार का चुनाव केवल चुनाव नही राम राज्य लाने का महायज्ञ है

शान्ता कुमार ने कहा कि अयोध्या में राम मन्दिर बनने के बाद पूरा भारत राममय ही नही अपितु मोदी-मय भी हो रहा है। बंगाल की इस घटना के बाद यह तय है कि इस बार लोकसभा चुनाव में इतिहास के सारे रिकार्ड तोड़कर नरेन्द्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे। चुनाव परिणाम के इस नये इतिहास के बाद भारत के विकास का लिखा जा रहा नया इतिहास भी अपनी मंजिल तक पहुंचेगा। शांता ने कहा कि मोदी अपने परिवार भारत में पूरा राम राज्य स्थापित करेंगे। इस बार का चुनाव केवल चुनाव नही राम राज्य लाने का महायज्ञ है। इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा सभी दलों को काफी बड़ी टक्कर देने वाली है। इसका अंदेशा अधिकतर राजनीतिक दलों को भी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नीट छात्रा केस में बोले तेजस्वी: ‘CBI को केस सौंपना तो महज छलावा है’, नीतीश सरकार की मंशा पर उठाए गंभीर सवाल!

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को नीतीश सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...