back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना काल में शांता की लोगोंं से सहयोग की अपील

पालमपुर, 07 मई (हि. स.)। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा है कि विश्व के इतिहास मैं करोना महामारी का यह बहुत बड़ा गंभीर संकट है l प्रभावित परिवारों के लोग कोरोना मरीज के पार्थिव शरीर तक को लेने के लिए गुरेज कर रहे हैं l संकट की इस घड़ी में पालमपुर के शनिसेवा सदन के अध्यक्ष परमिंदर भाटिया द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है l करोना महामारी के इस संकट की घड़ी में अन्य सभी स्वयंसेवी संस्थाओं का आवाहन किया है कि वह प्रभावित परिवारों की अपने अपने स्तर पर हर संभव सहायता करने की कोशिश करें l उन्होंने कुछ अन्य संस्थाओं द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्य में बढ़-चढ़कर काम करने के लिए उनकी सराहना की है l उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों व अन्य सभी निजी संस्थाओं का इस कार्य में तत्परता से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद किया है l शांता कुमार ने स्थानीय प्रशासन से कहा है कि यदि किन्ही परिस्थितियों में उन्हें आर्थिक कठिनाई का अनुभव हो रहा हो तो इस संबंध में वह उन से चर्चा करें l उन्होंने समस्त लोगों से भी करोना से लड़ाई जीतने के लिए पॉजिटिव विचारधारा रखने का अनुरोध किया है l इसके साथ ही उन्होंने लोगों से यह भी अपील की है के अपने आस-पड़ोस के प्रभावित परिवारों की कोरोना नियमों के अनुरूप हर संभव सहायता करने की कोशिश करें l हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/उज्जवल

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...