पालमपुर, 12 मई (हि. स.)। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने मुख्यमंंत्री जयराम ठाकुर को और प्रशासन के सभी सहयोगियों को संकट की इस घड़ी में सफल संचालन के लिए बहुत-बहुत बधाई दी है। उन्होंने सभी कोरोना योद्धाओं को भी बधाई दी है। देश और प्रदेश के लगभग सभी विपक्षी नेता भी सहयोग देने लगे है। आज तो राहुल गांधी ने भी सहयोग की अपील की है। सबको बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा है संकट गहरा है। लम्बा हो सकता है। परन्तु एक बात याद रखिये:-कोई भी दुख मनुष्य के साहस से बड़ा नही, वहीं हारा जो लड़ा नही। शांता कुमार ने कहा कि सकंट की इस स्थिति में सबसे आवश्यक है मनोबल बनाये रखना। कुछ लोंगो में तनाव बढ़ रहा है, आत्महत्या भी बढ़ रही है। मनोबल बनाये रखने के लिए मन को अपने वश में रखिये। मन ही भटकता है। मन के मालिक बन कर जीवन जीये – गुलाम बन कर नही। याद रखिये़ – मन के हारे हार है मन के जीते जीत। उन्होंने आगे कहा है हमेशा शुभ सोचिये। सोच सकारात्मक रखिये। नकारात्मक नहीं। टी.वी. अखबारों से थोड़ा परहेज रखिये। अच्छी पुस्तकें पढ़िये। एक धेय वाक्या बनाये: – नकार को इन्कार बिलकुल इन्कार, सकार स्वीकार बिलकुल स्वीकार। शांता कुमार ने जयराम ठाकुर से एक आगह किया है कि यह लाकॅडाउन और सख्ती तब तक जारी रखें जब तक बीमारी नियन्त्रण में नही आती। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/उज्जवल




