back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शिमला के दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार में पहुंची कोरोना की दूसरी लहर

शिमला, 16 मई (हि.स.)। कोरोना की दूसरी लहर ने शिमला के दुर्गम व दूरदराज क्षेत्र डोडरा क्वार में भी कोहराम मचा दिया है। रोहड़ू उपमण्डल के तहत आने वाले डोडरा क्वार में कोरोना के 60 पॉजिटिव मामले उजागर हुए हैं। वहीं एक संक्रमित रोगी की मौत हुई है। ऐसे में संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी ने शनिवार देर रात रोहडू क्षेत्र का प्रवास कर उपमण्डलाधिकारी बी.आर. शर्मा से डोडरा क्वार में कोविड संक्रमण की रोकथाम तथा लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के संबंध में विभिन्न व्यवस्थाओं की फीडबैक ली। उन्होंने उपमण्डलाधिकारी को डोडरा क्वार में संक्रमण के फैलाव को रोकने और प्रभावित लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि डोडरा क्वार में टेस्टिंग कार्य किया जा रहा है, जिसके तहत 346 सैंपल लिए जा चुके है, जिनमें से 60 मामले पाॅजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि डोडरा क्वार क्षेत्र में संक्रमण के सभी रोगियों में हल्के लक्षणों के मामले पाए गए हैं। अभी तक केवल कोविड के कारण नागरिक अस्पताल क्वार में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जिसे रोहडू स्थानांतरित किया जा रहा था, जिसकी उम्र 75 वर्ष थी। उन्होंने कहा कि डोडरा क्वार में दुनी चंद चौहान को विशेष सैक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो कोविड-19 संबंधी कार्य की निगरानी, समीक्षा व प्रगति देखेंगे। उन्होंने बताया कि राधा स्वामी सत्संग भवन क्वार में डेडीकेटिड कोविड सेंटर तैयार किया जा रहा है, जिसे जल्द बना दिया जाएगा, जिसमें पांच डी व पांच बी प्रकार के 10 सिलेंडर की उपलब्धतता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि डोडरा क्वार क्षेत्र में पांच पंचायतों के लिए पांच डाॅक्टर तैनात है। क्वार क्षेत्र में डेडीकेटिड एम्बुलेंस सुविधा की उपलब्धतता सुनिश्चित की गई है। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵