धर्मशाला, 27 फरवरी (हि.स.)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने शनिवार को संत रविदास की जयन्ती के उपलक्ष्य पर शाहपुर विधानसभा के लंज, भटैचछ व सिहुं में कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर सरवीन चौधरी ने सभी लोगों को संत रविदास से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि संत रविदास एक महान संत, कवि, समाज सुधारक और भगवान के अनुयायी थे। संत रविदास ने हिंदू मुस्लिम एकता के लिए काम किया। उनका पूरा जीवन जाति ओर वर्ग के आधार पर हो रहे अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए समर्पित रहा। उनके भक्ति गीतों ने भक्ति आंदोलन पर स्थायी प्रभाव छोड़ा। उनके भक्ति गीत आज भी गाए जाते हैं। उन्होंने भटेच्छ में शैड बनाने के लिए 3.50 लाख रुपए तथा आयोजन कमेटी को 8 हजार रुपए देने की घोषणा की। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील





