back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में विधानसभा चुनाव के लिए रोडमैप तैयार

शिमला, 30 जून (हि.स.)। भाजपा सेमी वर्चुअल प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी उपस्थित रहे। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार एवं प्रो प्रेम कुमार धूमल वर्चुअल माध्यम से जुड़े। बैठक में अगले साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रोडमैप तैयार किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में होने वाले उप चुनावों में हमें पूरा विश्वास है कि सरकार एवं संगठन हर चुनौती का सामना करेगी और हम एक अच्छा प्रदर्शन करते हुए तीनों उपचुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है और इसका रोडमैप बन चुका है। बेहतर तालमेल के साथ सरकार एवं संगठन आगे बढ़ रहे हैं और शक्तिशाली दल की तरह चुनाव लड़ेंगे। कहा कि विपक्षी दलों ने देश में वैक्सीन को लेकर भ्रांतियां फैला कर हमारे वैज्ञानिकों का मनोबल गिराया पर हमारे प्रधानमंत्री ने वैक्सीन लगाकर देश को पुरी दुनिया में नंबर वन तक पहुंचाया । इसी प्रकार हिमाचल वैक्सीन लगाने में पूरे देश भर में अच्छा कार्य कर रहा है। कार्यसमिति बैठक के दौरान विधानसभा ज्वालामुखी से संबंध रखने वाले लोकप्रिय गायक करनैल राणा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की उनको सदस्यता वन मंत्री राकेश पठानिया द्वारा दिलाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने कोविड के दौर में केवल राजनीतिक मकसद से काम किया उनके एक नेता ने दो छोटे वाहनों में दो-दो करोड़ की राहत सामग्री भेज दी जब हमने जवाब मांगा तो कुछ नहीं आया। कांग्रेसी केवल सत्ता सुख पाने का लक्ष्य रखती है। उन्होंने कहा की भाजपा और सरकार ने काम किया है और बेहतर काम किया है और इस कार्य को जन जन तक ले जाया जाएगा। संकट के इस दौर में भी विकास कार्यों को प्रभावित नहीं होने दिया गया। चार हजार करोड़ के शिलान्यासों से विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा की कांग्रेस के झूठ का सामना हम सब डटकर करेंगे और कांग्रेस को हम सब जवाब देंगे, कांग्रेस के पास सरकार के खिलाफ बोलने के लिए कोई भी मुद्दा नहीं है और हमारे कार्यकर्ता छाती तान कर चल सकते हैं सर झुका के नहीं। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: हेमा मालिनी सहित इन सेलेब्स ने डाला वोट, अक्षय कुमार, बोले- ‘आज कंट्रोल हमारे हाथ में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵