धर्मशाला, 30 अप्रैल (हि.स.)। सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय धर्मशाला में लोक सम्पर्क अधिकारी (गीत एवं नाट्य) करनैल राणा सेवानिवृत हो गए। विभाग में लगभग 32 वर्ष तक अपनी सेवाएं प्रदान करने के उपरांत शुक्रवार को वह सेवानिवृत हो गये। इस अवसर पर उपनिदेशक, सूचना एवं जनसम्पर्क अजय पाराशर, जिला लोक सम्पर्क अधिकारी विनय शर्मा व कार्यालय के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। करनैल राणा कांगड़ा जिला के रकवाल लाहड़, तहसील अप्पर घलौर, तहसील ज्वालामुखी के निवासी हैं। उन्होंने जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय में बतौर कलाकार, सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी (गीत एवं नाट्य) व लोक सम्पर्क अधिकारी (गीत एवं नाट्य) तथा उपनिदेशक, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, क्षेत्रीय कार्यालय धर्मशाला में भी सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी (गीत एवं नाट्य) के पद पर अपनी सेवाएं दी। गौरतलब है कि करनैल राणा का पहचान एक लोक गायक के रूप में रही है। करनैल ने हिमाचली और खाकसर कई कांगड़ी गानों को अपनी आवाज दी है। उनके गीतों को हिमाचल सहित प्रदेश से बाहर रहने वाले हिमाचली लोग काफी पंसद करते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील




