back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीएम केयर्स फ़ॉर चिल्ड्रन राष्ट्र के प्रति प्रधानमंत्री की संवेदनशीलता और दूरदृष्टि को दर्शाता : धूमल

हमीरपुर, 30 मई (हि. स.)। देश के वर्तमान और भविष्य दोनों को कदम दर कदम क्रमबद्ध सिलसिले से सुरक्षित बनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ रहे हैं। कोविड-19 के कारण अपने अभिभावकों को खो चुके बच्चों के लिए पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना प्रधानमंत्री का राष्ट्र के प्रति समर्पित एक कल्याणकारी निर्णय है। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो० प्रेम कुमार धूमल ने पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद व्यक्त करते हुए यह बात कही है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रधानमंत्री की संवेदनशीलता और दूरदृष्टि को दर्शाता है। इस कल्याणकारी निर्णय से न सिर्फ मासूम बच्चों की सहायता की जा सकेगी, बल्कि इस कठिन समय में यह उनके मनोबल को भी बढ़ाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड से प्रभावित बच्चों की सहायता और सशक्तिकरण के लिए पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना का शुभारंभ किया गया, जिसमें बच्चों शिक्षा की व्यवस्था का प्रावधान किया गया है। पीएम केयर्स से ही बच्चों की फ़ीस, वर्दी, पाठ्य पुस्तकों और नोटबुक पर होने वाले खर्च का भुगतान किया जाएगा। उच्च शिक्षा के लिए शिक्षा ऋण दिलाने में बच्चे की सहायता की जाएगी। इस ऋण पर लगने वाले ब्याज का भुगतान पीएम केयर्स द्वारा किया जाएगा। 18 वर्ष की आयु से अगले पांच वर्षों तक उच्च शिक्षा की अवधि के दौरान उन बच्चों को मासिक वित्तीय सहायता / छात्रवृति दी जाएगी और 23 वर्ष की आयु पूरी करने पर, उसे व्यक्तिगत और व्यावसायिक उपयोग के लिए 10 लाख रुपए की राशि मिलेगी। ऐसे सभी बच्चों को आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर मिलेगा। जिसके लिए प्रीमियम की राशि का भुगतान पीएम केयर्स द्वारा किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/उज्जवल

Advertisementspot_img

Also Read:

Children’s Day 2025: एक दौर में छाए रहे ये बाल कलाकार, जानिए आज कहा हैं ये चमकते चेहरे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 14 नवंबर पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाने वाला यह दिन बच्चों की मुस्कान और मासूमियत के नाम...
spot_img

Latest Stories

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵