back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नप उपाध्यक्ष अजय ने करवाया कोरोना संक्रमित महिला का अंतिम संस्कार, पेश की मिसाल

मंडी, 23 मई (हि स)। मंडी जिला की जोगिंदरनगर नप उपाध्यक्ष अजय धरवाल ने फिर से कोरोना संक्रमित महिला के अंतिम संस्कार में उनके परिवार की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की है। रविवार को 36 वर्षीय महिला की कोरोना से सिविल अस्पताल पहुंचते ही मृत्यु हो गई। उक्त महिला गांव बसाहल डाकघर चौंतड़ा की निवासी थी । इस महिला के पति भी कोरोना महामारी की चपेट में है ओर उन्हें रविवार सुबह ही नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। यह महिला अपने पीछे एक बेटा व एक बेटी छोड़ गई। इस महिला के अन्तिम संस्कार में नगर परिषद के उपाध्यक्ष अजय धरवाल मौजूद रहे व उन्होंने पारिवारिक सदस्यों के साथ मिल कर इस महिला का अन्तिम संस्कार मोक्षधाम जोगिन्दर नगर में करवाया। अजय धरवाल ने लोगों से निवेदन किया है कि इस महामारी की दौर में सभी एक दूसरे का सहारा बने ओर कोरोना से मृत व्यक्ति से संक्रमण नहीं फैलता है बस कुछ एतिहात बरतनी होती है तथा कोविड प्रोटोकॉल को अपनाना होता है। हिन्दुस्थान समाचार/मुरारी/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵