back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मैड़ी मेला में आने के लिए कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट होना अनिवार्य : उपायुक्त

ऊना, 05 मार्च (हि.स.)। जिला के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मैड़ी स्थित गुरुद्वारा बाबा बड़भाग सिंह में 21 से 31 मार्च तक होली मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में प्रदेश सहित पंजाब व हरियाणा से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी आस्था व्यक्त करने आते हैं। कई श्रद्धालु मेला अवधि के दौरान मैड़ी में ही रुकते हैं। कोविड-19 महामारी के दौर में बीमारी से बचाव व इसके संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि मेले में आने वाले श्रद्धालु अपने साथ कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट अवश्य लाएं। यह जानकारी देते हुए ऊना उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि मैड़ी मेला में आने वाले श्रद्धालु ऊना पहुंचने से 72 घंटे पूर्व जारी कोविड-19 रिपोर्ट अपने साथ लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट सरकार से मान्यता प्राप्त लेबोरेटरी द्वारा जारी की गई हो। उन्होंने कहा कि बिना कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट के होली मेला के लिए यात्रा न करें। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को इस बारे में जागरूक करने के मकसद से पंजाब के सभी उपायुक्तों के साथ पत्राचार किया गया है। उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि मैड़ी मेला के दौरान मेला क्षेत्र में विशेषतौर पर बंद हॉल, कमरे या स्थान पर अधिकतम 50 प्रतिशत क्षमता व 200 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। हिन्दुस्थान समाचार/ सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...