back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी मेले में श्रद्धालु की कोविड-19 नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी

ऊना, 18 मार्च (हि. स.)। जिला के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बड़भाग सिंह, मैड़ी में आयोजित होने वाले होली मेला को लेकर कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा एसओपी जारी की गई है। उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने बताया कि श्रद्धालु आगमन से 72 घंटे के अंदर जारी कोविड-19 नेगेटिव रिपोर्ट के साथ ही यात्रा करें। उन्होंने बताया कि मैड़ी मेला क्षेत्र में अस्थाई दुकानें लगाने पर पूर्णतः प्रतिबन्ध रहेगा और साथ ही मेला क्षेत्र में सड़कों के किनारे या सार्वजनिक स्थानों पर लंगर एवं भंडारों पर भी प्रतिबन्ध रहेगा ताकि भीड़ एकत्रित न हो। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में किसी प्रकार के अस्थाई टेंट एवं तम्बू इत्यादि में रहने पर प्रतिबन्ध रहेगा और सराय, धर्मशाला इत्यादि को श्रद्धालुओं के रुकने के लिए प्रयोग नहीं किया जाएगा। डीसी राघव शर्मा ने बताया कि धार्मिक स्थानों पर श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए मास्क पहनना, कतार में चलना और परिसर की सैनेटाईजेशन की व्यवस्था गुरुद्वारा प्रबंधन द्वारा की जाएगी। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 के लक्षणों के लिए स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि भीड़ को एकत्रित होने से रोकने के लिए होल्डिंग एरिया चिन्हित किए जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/उज्जवल

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵