पीएम किसान योजना के तहत कांगड़ा को मिला सम्मान

kangra-got-the-honor-under-pm-kisan-yojana
kangra-got-the-honor-under-pm-kisan-yojana

धर्मशाला, 24 फरवरी (हि.स.)। पीएम किसान योजना में बेहतर कार्य के लिए कांगड़ा जिला को उत्तरी पूर्व राज्यों तथा पर्वतीय क्षेत्रों की श्रेणी में प्रथम स्थान मिला है। पीएम किसान योजना की दूसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने कांगड़ा जिला को इस योजना के पात्र किसानों के आधार सत्यापन में प्रथम आने पर पुरस्कार से नवाजा गया। यह पुरस्कार जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर तथा कांगड़ा जिला प्रशासन की ओर एडीएम रोहित ठाकुर ने प्राप्त किया है। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in