back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जेपी नड्डा ने कुल्लू से कांग्रेस पार्टी पर साधा जमकर निशाना, कहा- छल-कपट से हथियाई सत्ता

जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के नेता आज भारत जोड़ो यात्रा चला रहे हैं पर भारत तोड़ने वालों से गले मिल रहे हैं।

कुल्लू, हिन्दुस्थान समाचार। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मोदी सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में राजनीति की संस्कृति को बदल दिया है। आज पूरे देश में वंशवाद से विकासवाद की राजनीति हो रही है। मोदी ने देश भर में प्रजातंत्र को मजबूती देने का काम किया है। आज वोट बैंक की पॉलिटिक्स को पीछे छोड़कर रिपोर्ट कार्ड की पॉलिटिक्स अगर कोई देश में लाया है तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं।

भाजपा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए है कटिबद्ध

जेपी नड्डा बुधवार को कुल्लू जिले के ढालपुर स्थित रथ मैदान में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।कांग्रेस पर बड़ा सियासी हमला बोलते हुए नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने छल कपट से सत्ता पाने का काम किया है लेकिन भारतीय जनता पार्टी सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए कटिबद्ध है। 2014 से पहले भारत का मान सम्मान कहीं खो गया था और आज भारत पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय देश में लाखों करोड़ के घोटाले हुआ करते थे ओर आज देश में भ्रष्टाचार पर अंकुश लग चुका है।

समझौता करना पड़ जाए तो कांग्रेस पार्टी के नेता नहीं रहेंगे पीछे

नड्डा ने कहा कि अगर भाइयों से भाइयों को लड़ाने का काम किया है तो वह कांग्रेस पार्टी ने किया है। जातियों को लड़ा कर फूट की राजनीति कर सत्ता पाने का काम कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में किया है और अगर सत्ता के लिए देश के साथ भी समझौता करना पड़ जाए तो कांग्रेस पार्टी के नेता पीछे नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को सेवा, विकास और जनता की तकदीर बदलने से कोई मतलब नहीं है, केवल मात्र सत्ता में आने से मतलब है। झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर जगह-जगह कांग्रेस सरकार में आना चाहती है। राजस्थान में उन्होंने किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था, आज तक पूरा नहीं हुआ।

राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मांगते हैं ऑटोग्राफ

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के युवराज भारत विरोधी संगठनों से चुपके चुपके गले मिल रहे हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि चीन के दूतावासों से उनको मिलने की क्या जरूरत आन पड़ी? राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से फंड क्यों दिया गया ? नड्डा ने कहा कि आज अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ऑटोग्राफ मांगते हैं। उनको स्टेट डिनर पर बुलाते हैं और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री उड़कर उनसे मिलने आस्ट्रेलिया पहुंचते हैं। इससे साफ प्रतीत होता है कि आज देश मजबूत हो रहा है, देश बदल रहा है।

आपको मांगनी चाहिए देश से माफी

जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के नेता आज भारत जोड़ो यात्रा चला रहे हैं पर भारत तोड़ने वालों से गले मिल रहे हैं। अफजल हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा है, भारत तेरे टुकड़े टुकड़े इंशा अल्लाह इंशा अल्लाह नारे लगाने वालों से आज आप गले मिल रहे हैं। इसके लिए आपको देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब जब चुनाव आएगा तो जनता कांग्रेस का डिजाइन बनाएगी, यह निश्चित है। भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। एम्स और 3 मेडिकल कॉलेज की हमने केवल घोषणा नहीं की परन्तु 5 साल के भीतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एम्स का उद्घाटन करके जनता को भी सौंप दिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘भाड़े के पहलवानों से अखाड़ा नहीं जीत सकते’ संजय निषाद ने अखिलेश यादव के 100 विधायक वाले ऑफर पर किया हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के 100 विधायक लाकर मुख्यमंत्री बनने के ऑफर पर...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...