back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंडियन बूल्स फेडरेशन व पूर्व मंत्री चंद्रेश कुमार ने भेंट की 53 लाख की दवाइयां

धर्मशाला, 28 मई (हि.स.)। कोरोना काल में सरकार व प्रशासन के साथ ही सामाजिक संस्थाएं भी कोरोना मरीजों व जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आ रही हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को धनी तथा इंडियन बूल्स फांउडेशन व पूर्व मंत्री चंद्रेश कुमारी ने जिला प्रशासन को एडीएम कांगड़ा रोहित ठाकुर के माध्यम से कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए आवश्यक दवाइयां भेंट की। जिला प्रशासन की ओर से एडीएम रोहित ठाकुर ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था की ओर से करीब 53 लाख की दवाइयां दी गई हैं। कोरोना संक्रमण की इस महामारी के दौर में स्वयंसेवी संस्थाएं मदद के लिए आगे आ रही हैं तथा जिला प्रशासन की ओर से जिला परिषद के सभागार में आक्सीजन गैस सिलेंडर तथा दवाइयां का भंडारण और वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से डिमांड के मुताबिक आक्सीजन सिलेंडर तथा दवाइयां भी भेजी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को संजीवनी आईसोलेशन किट वितरण के लिए भेजी जा चुकी हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵