back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईजीएमसी में होगी 500 कोविड मरीजों को रखने की क्षमता : जयराम ठाकुर

शिमला, 10 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोमवार को इन्दिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, शिमला का दौरा कर नई ओपीडी की प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की। इस ओपीडी का उपयोग कोविड-19 मरीजों के ईलाज के लिए किया जाएगा। इसके उपरांत, मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नई ओपीडी में लगभग 500 कोविड मरीजों को रखने की क्षमता होगी। उन्होंने कहा कि ट्रामा वार्ड का कार्य भी पूरा होने वाला है और विपरित परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल भी कोविड मरीजों के ईलाज के लिए किया जा सकता है। जयराम ठाकुर ने लोगों से राज्य में इस महामारी से लड़ने के लिए अपना पूर्ण सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंन कहा कि लोगों को राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी की गई मानक संचालन प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में टीकाकरण की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। राज्य को वैक्सीन निर्माताओं से दवाई का कोटा प्राप्त होते ही 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के चरण की शुरूआत की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आईजीएमसी शिमला के निकट स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत 32 करोड़ रुपये की लागत से बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस पार्किंग में लगभग 500 वाहनों को पार्क करने की क्षमता होगी और इसकी क्षमता 800 वाहनों तक बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस स्मार्ट कार पार्किंग से न केवल मरीजों और उनके सहायकों बल्कि चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को भी पर्याप्त पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...