back to top
23.5 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह

शिमला, 12 अप्रैल (हि.स.)। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता वीरभद्र सिंह (87) कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। अपने बेटे व विधायक विक्रमादित्य सिंह के सम्पर्क में आने से वीरभद्र सिंह कोरोना की चपेट में आये हैं। पिछले कल रविवार को विक्रमादित्य सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनके संक्रमित होने के बाद शिमला स्थित आवास होलिलोज से वीरभद्र सिंह का कोविड सेम्पल जांच के लिए आईजीएमसी भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट सोमवार शाम को प्राप्त हुई है। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर जनक राज ने इस बात की पुष्टि की है। बहरहाल वीरभद्र सिंह की तबीयत सामान्य बताई जा रही है और वह अपने निजी आवास होलीलाज़ में ही आइसोलेट हैं। वीरभद्र सिंह के कोरोना संक्रमित होने से उनके समर्थक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट में वीरभद्र सिंह के जल्द स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है। उन्होंने वीरभद्र सिंह के परिवार से फोन पर उनका कुशलक्षेम जाना। जयराम ठाकुर ने कहा है कि वीरभद्र सिंह व उनके परिवार के सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव होने का समाचार चिंताजनक है। गौर हो कि इससे पहले गत वर्ष दिसम्बर माह में होलिलोज के चार कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हुए थे, लेकिन तब वीरभद्र सिंह व विक्रमादित्य सिंह की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। सनद रहे कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर प्रदेश में कोहराम मचा रही है। देश के अन्य राज्यों समेत हिमाचल प्रदेश में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को प्रदेश में कोरोना के 1089 नए मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं 9 मरीजों ने दम तोड़ा है। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल, तेजी पर लगा ब्रेक; Sensex टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 9...

Assembly Election 2026: वोटर लिस्ट में नाम नहीं? जानिए क्या करें और कैसे डालें वोट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Assembly Elections 2026 के दौरान अक्सर...

Gold & Petrol Diesel Price Today: सोना हुआ सस्ता, कच्चे तेल में उछाल के बावजूद पेट्रोल-डीजल स्थिर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में Iran और United...

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...

पिएं ये खास जूस, बाल बने रहेंगे काले और घने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵