back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीजीएचएस केन्द्र धर्मशाला में खोलने की मांग ने एक बार फिर जोर पकड़ा

धर्मशाला, 26 फरवरी (हि.स.)। केन्द्र सरकार के सेवारत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके परिवारों की चिकित्सा सुविधा के लिए सेन्ट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (सीजीएचएस) का केन्द्र धर्मशाला में खोलने की मांग ने एक बार फिर जोर पकड़ा है। कांगड़ा जिला के सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन की एक बैठक 25 फरवरी को धर्मशाला में अध्यक्ष सेवानिवृत्त डीआईजी (सीआईएसएफ) विनोद थापा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें केन्द्र को धर्मशाला में शीघ्र खुलवाने की मांग को और गति देने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सदस्यों ने रोष व्यक्त किया कि वर्ष 2012 से केन्द्र को स्वास्थ्य केंद्र को धर्मशाला में खोलने हेतू विभिन्न स्तरों पर प्रयास किया गया परन्तु कोई प्रगति नहीं हुई। पिछले वर्ष एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मण्डल केंद्रीय स्वास्थ्य मन्त्री हर्षवर्धन से भी मिला जिन्होंने इस सम्बन्ध में उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया था। बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन को अब प्रभावशाली तरीके से रणनीति बनाकर उचित स्तर पर कदम उठाने की आवश्यकता है। बैठक में निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन का एक प्रतिनिध मण्डल सांसद कांगड़ा किशन कपूर के सहयोग से इस विषय को केन्द्रीय स्वास्थ्य मन्त्री हषवर्धन के समक्ष उठाया जाये ताकि कोई ठोस निर्णय लिया जा सके। इस सम्बन्ध में एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मण्डल सांसद किशन कपूर से मिला। सांसद कपूर ने प्रतिनिधि मण्डल को आश्वासन दिया कि अगले माह संसद के सत्र के दौरान इस सम्बन्ध में उचित कार्यवाही करेंगे। गौर हो कि कांगड़ा जिले में केन्द्र के सेवारत, सेवानिवृत्त एवं उनके परिवारों की संख्या देश में सबसे अधिक है जिन्हें वर्तमान में सीजीएचएस के अंतर्गत अपना इलाज करवाने शिमला, चण्डीगढ़ या दिल्ली जाना पड़ता है। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, फिल्‍म 2025 की बड़ी ओपनर बनी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड एक्‍टर रणवीर सिंह अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ के साथ बड़े पर्दे पर लौटे और बॉक्स ऑफिस पर...
spot_img

Latest Stories

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...