back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांग्रेस के सत्ता में आने पर बढ़ता है भ्रष्टाचार : संजय टण्डन

सोलन, 25 मार्च ( हि. स.) । कांग्रेस पार्टी ने सोलन नगर निगम बनाने का सिर्फ वायदा किया था पर वर्तमान जयराम ठाकुर की भाजपा सरकार ने नगर निगम बनाया है। भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने वीरवार को सोलन में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए ये बात कही । उन्होंने कहा की कांग्रेस का काम केवल भ्रांतियां फैलाने का है और आज भी कांग्रेस केवल शहर और गांव की जनता को सोलन नगर निगम के विषय मे गुमराह कर रही है । उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेताहीन एवं दृष्टिहीन राजनीतिक दल बनकर रह गया है, जब भी कांग्रेस सत्ता में आती है तो भ्रष्टाचार का बोलबाला बढ़ जाता है, पर जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा संकल्प लेती है कि नगर निगम सोलन के कार्य क्षेत्र में सामान्य विकास किया जाएगा हर घर नल जल पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सोलन नगर निगम को लेकर रविवार को अपना दृष्टि पत्र भी जारी करेगी, दृष्टि पत्र में जो भी बिंदु लिखे जाएंगे उनको संकल्प पत्र के रूप में मान्यता दी जाएगी। कांग्रेस श्वेत पत्र की बातें करती है पर श्वेत पत्र केवल उस राजनीतिक दल को चाहिए होता है जिसका धरातल पर जनता के बीच विश्वास खत्म हो जाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का इन चुनावों में कोई भी असर नहीं रहेगा और देश को आम आदमी पार्टी के मॉडल के बारे में भी स्पष्टता नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि चुनावों में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता होगी तो उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी जिसको लेकर भाजपा की समितियों का गठन हो चुका है। हिन्दुस्थान समाचार / संदीप/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

Bengal Election: Balrampur Seat पर 2026 में कांटे की टक्कर के आसार, 2016 और 2021 के नतीजों ने बढ़ाई सियासी हलचल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की बलरामपुर विधानसभा सीट (Balrampur Seat) राज्य की उन सीटों में गिनी जाती है, जहां चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵