back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डबल इंजन की सरकार में मंहगाई बेलगाम, जुमलेबाजी में व्यस्त भाजपा नेता : यशंवत छाजटा

शिमला, 06 अप्रैल (हि.स.)। जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष यशंवत छाजटा ने कहा है कि आम आदमी की पीड़ा महसूस करने के बजाए अभी भी भाजपा नेता जुमलेबाजी व भाषणबाजी में व्यस्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि डबल इंजन की सरकार ने लोगों के घर परिवार का बजट बिगाड़ने के बाद महंगाई के मुद्दे से ही पल्ला झाड़ लिया है। छाजटा ने मंगलवार को एक बयान में कहा है कि डबल इंजन सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यही रही है कि दुनिया में सबसे महंगे दाम पर पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर भारत में बिक रहा है और महंगाई ने इस सदी के तमाम रिकार्ड तोड़ डाले हैं। मोदी सरकार ने पेट्रोल व डीजल पर सर्वाधिक टैक्स लगाने का रिकॉर्ड भी दुनिया में बना दिया है। खुद को जनता का सबसे बड़ा हमदर्द और सबसे बड़ा देशभक्त करार देने वाले भाजपाई आज महंगाई के मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। छाजटा ने आगे कहा है कि देश और प्रदेश जनता इस बात को नहीं भूल सकती कि अच्छे दिन लाने की दुहाई देकर भाजपा नेताओं ने महंगाई पर लगाम लगाने की बड़ी-बड़ी डींगे हांकी थी और सुशासन का सपना दिखाया था लेकिन सत्ता प्राप्ति के बाद भाजपा सरकार ने जनता के सपनों को तहस-नहस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। यूपीए सरकार में 60 रुपए प्रति लीटर मिलने वाला पेट्रोल आज 100 रुपए के पास पास पहुंच गया है। 50 रुपए का डीजल आज 90 रु पए में बिक रहा है और गैस सिलेंडर के दाम आज 900 रुपए के पार हो गए हैं, जिसके दाम 450 रुपए होने पर भाजपा नेता सडक़ों पर बैठ गए थे। यशंवत छाजटा ने आगे कहा है कि प्रदेश में बनने वाला सीमेंट प्रदेश के लोगों को मंहगा और पड़ोसी राज्यों में सस्ता बिक रहा है। सरकार के सस्ते राशन योजना का भी बैंड बज गया है। डिपुओं पर मिलने वाली दाल, तेल,चीनी और नमक की दरें भी बढ़ती जा रही हैं। छाजटा ने दावा किया कि प्रदेश के चारों नगर निगम चुनाव में कांग्रेस जीत दर्ज करेंगी। सत्ता का दुरुप्रयोग करने के बाद भी भाजपा के हाथ कुछ नहीं आएगा क्योंकि जनता उनके जुमलों को भली भांति समझ चुकी है। उन्होंने कहा है कि कृषि से जुड़े तीन काले कानूनों को जबरन थोपा दिया गया, जिससे आज देश का किसान सडक़ों पर प्रर्दशन कर रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵