assembly-deputy-speaker-hansraj-and-congress-mla-vikramaditya-singh-entangled-in-the-house
assembly-deputy-speaker-hansraj-and-congress-mla-vikramaditya-singh-entangled-in-the-house

सदन में उलझे विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज और कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह

विस उपाध्यक्ष ने मांगा संरक्षण, अपनी जान को बताया खतरा शिमला, 02 मार्च (हि.स.)। हिमाचल विधानसभा में मंगलवार को कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज आमने-सामने हुए और दोनों के बीच बहसबाज़ी हुई। इससे सदन का माहौल गरमा गया। नौबत यहां तक आ गई कि विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने विधायक विक्रमादित्य सिंह को नसीहत दे डाली कि वे उपाध्यक्ष के साथ न उलझें। विस उपाध्यक्ष हंसराज ने विक्रमादित्य सिंह पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए अवमानना की कार्रवाई करने की विधानसभा अध्यक्ष से मांग की है। प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने प्वाइंट ऑफ ऑर्डर के जरिए अपनी बात रखते हुए कहा कि सदन के भीतर उनके साथ विक्रमादित्य सिंह द्वारा किए गए दुर्व्यवहार निंदनीय है और उनके खिलाफ अवमानना का मामला लाया जाए। हंसराज ने कहा कि राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के साथ हुई धक्का मुक्की की घटना के बाद उन्हें कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई पदाधिकारी की ओर से धमकी भरे फोन आ रहे हैं। हंसराज ने यह भी कहा कि इस घटना के बाद उनके जीवन को खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से संरक्षण की भी मांग की। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in