धर्मशाला, 10 मार्च (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग द्वारा एमबीए के विद्यार्थियों के लिए किए गए कैंपस इंटर्नशिप ड्राइव के दौरान द्वितीय वर्ष के 89 छात्रों को विभिन्न कंपनियों में प्लेसमेंट मिली है। खास बात यह है कि इस ड्राइव में 89 छात्रों ने ही हिस्सा लिया जिसमें सभी की प्लेसमेंट हुई है। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन स्कूल के प्लेसमेंट सैल के संयोजक प्रो. दीपांकर शर्मा ने बताया कि इस प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान इंटर्नशिप में शत प्रतिशत विद्यार्थियों की प्लेसमेंट हुई है। इस दौरान फ्यूचर ब्रिज कंसल्टिंग, एक्सिस बैंक, जेबीएम ग्रुप, एसजेवीएन, एमजे सोलंकी, माइडैस एवं अन्य कंपनियों में विद्यार्थियों की प्लेससमेंट हुई है। उन्होंने बताया कि इस बार एमबीए विद्यार्थियों को अधिकतम 30,000 प्रति माह का इंटर्नशिप स्टाइपेंड ऑफर किया गया। कई कंपनियों ने प्री-प्लेमसमेंट ऑफर सुनिश्चित किए हैं, जिससे विद्यार्थियों के पास उनके एमबीए कार्यक्रम की समाप्ति से पहले ही जॉब ऑफर होंगे। इस सफलता पर प्रो. दीपांकर शर्मा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं एवं कंपनियों को उत्साहवर्धक सहयोग के लिए धन्यवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने प्लेसमेंट समिति एवं एमबीए विभाग के संकाय के सहयोग को भी सराहा है। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/उज्जवल




