back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महापंचायत में उठा बृजभूषण की गिरफ्तारी का मुद्दा, पहलवानों ने कहा- 15 तक नहीं हुई कार्रवाई तो देंगे फिर धरना

महापंचायत सोनीपत की छोटूराम धर्मशाला में आयोजित होगी। इसमें सभी किसान संगठन और गैर-राजनीतिक दल शामिल होंगे। महापंचायत में पुनिया, साक्षी मलिक और सत्यव्रत कादियान पहुंच गए

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। हरियाणा के सोनीपत में शनिवार को पहलवानों की महापंचायत हुई। इसमें पहलवानों सहित सभी लोगों ने एक बार फिर से भारतीय कुश्ती संघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग की।

क्या हुआ महापंचायत में

बता दें कि हरियाणा के सोनीपत में हुई महापंचायत में किसान संगठन, खाप और कुश्ती से जुड़े सभी लोग जुटे। इस महापंचायत में कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग पर फिर से चर्चा हुई। महापंचायत में किसान यूनियन समेत कई संगठन आमंत्रित थे, जिन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरना-प्रदर्शन को समर्थन दिया।

सरकार से हुई बातचीत को रखेंगे अपने बीच में

इससे पहले बजरंग पुनिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार के साथ जो बातचीत हम करके आए हैं उसे हम अपने बीच में ही रखेंगे। जो हमारे समर्थन में खड़ी हैं, चाहे वह कोई संगठन हो या खाप पंचायत हो उनके सामने हम यह बातचीत रखेंगे।

पुनिया और साक्षी पहुंचे महापंचायत में

महापंचायत सोनीपत की छोटूराम धर्मशाला में आयोजित हुई। इसमें सभी किसान संगठन और गैर-राजनीतिक दल शामिल हुए। महापंचायत में पुनिया, साक्षी मलिक और सत्यव्रत कादियान पहुंचे।    

15 जून तक स्थगित करने के लिए कहा गया प्रदर्शन

बता दें कि देशभर के कई दिग्गज पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण सिहं की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पहलवानों ने बृजभूषण पर महिला पहलवान के साथ यौन शोषण करने के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में पहलवान करीब महीने भर से ज्यादा समय से विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से भी मुलाकात की। उन्होंने पहलवानों से 15 जून तक प्रदर्शन स्थगित करने की शर्त रखी थी। वहीं, पहलवानों ने बृजभूषण को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग रखी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बृजभूषण शरण सिंह बदलेंगे लोकसभा सीट! 2029 में कैसरगंज नहीं यहां से लड़ने के दिए संकेत, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने लोकसभा चुनाव 2029 को लेकर बड़ा बयान दिया है।...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...