back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टीम इंडिया के बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक की मौत पर बड़ा एक्शन, जिला खेल अधिकारी सस्पेंड

रोहतक में टीम इंडिया के बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक की प्रैक्टिस के दौरान पोल गिरने से मौत हो गई। मामले में खेल राज्य मंत्री ने जिला खेल अधिकारी को सस्पेंड कर दिया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हरियाणा के रोहतक में एक खेल नर्सरी में हुए दुखद हादसे में टीम इंडिया के बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक की मौत पर राज्य सरकार ने तत्काल कार्रवाई की है। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने मामले में संज्ञान लेते हुए रोहतक के जिला खेल अधिकारी को निलंबित कर दिया है और जिस बास्केटबॉल नर्सरी में यह हादसा हुआ था, उसे भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।सबसे दुखद बात यह है कि मृतक हार्दिक का चयन हाल ही में टीम इंडिया में हुआ था और वह कैंप से लौटा था।

बास्केटबॉल पोल उखड़कर गिरा, CCTV में कैद हुई घटना

यह दर्दनाक हादसा रोहतक के लाखन माजरा गांव में युवा स्पोटर्स क्लब के बास्केटबॉल ग्राउंड में हुआ, जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

खिलाड़ी हार्दिक प्रैक्टिस के दौरान वार्म-अप हो रहा था। वार्म-अप के दौरान वह बास्केटबॉल पोल से उछलकर लटका। पहली बार में सब ठीक था, लेकिन जब वह दूसरी बार उछलकर लटका, तो पोल उखड़ गया और सीधे उसकी छाती पर गिरा।

छाती पर पोल गिरने से हार्दिक उठ नहीं पाया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जब तक साथी खिलाड़ी दौड़कर पहुँचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने मामले में कार्रवाई करते हुए जिला खेल अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है और नर्सरी को निलंबित कर दिया है। उन्होंने 28 नवंबर को पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में एक हाई लेवल बैठक बुलाई है, जिसमें सभी वरिष्ठ और जिला खेल अधिकारियों को बुलाया गया है।

मुख्य कदम और कार्रवाई

जिला खेल अधिकारी को सस्पेंड किया गया।

बास्केटबॉल नर्सरी को निलंबित कर दिया गया।

हाई-लेवल बैठक में पूरे राज्य के वरिष्ठ और जिला अधिकारी शामिल होंगे।

घटना की पूरी जांच सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर की जाएगी।

कांग्रेस ने सरकार को घेरा, CM ने दी प्रतिक्रिया

इस गंभीर हादसे पर विपक्ष ने नायब सैनी सरकार पर निशाना साधा है।कांग्रेस नेताओं, जिनमें सुरजेवाला और कुमारी सैलजा शामिल हैं, ने इस घटना को ‘हत्या’ करार देते हुए सरकार की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं।वहीं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है। गौरतलब है कि हाल ही में झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में भी इसी तरह के हादसे में एक बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत हो गई थी, जिसने सरकारी खेल सुविधाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Haryana Cross Voting Row: अगर थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो इस्तीफा दें… क्रॉस-वोटिंग पर भड़के भूपेंद्र हुड्डा, विधायकों से मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरियाणा राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आ गया है। क्रॉस-वोटिंग के आरोपों को लेकर कांग्रेस...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵