back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Nuh violence: नूंह हिंसा के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो गिरफ्तार एक घायल

Nuh Violence News: नूंह हिंसा के आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। नूंह जिले के तावड़ में पुलिस और दंगाइयों के बीच गुरुवार को मुठभेड़ हुई जिसमें 2 आरोपी गिरफ्तार एक घायल।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नूंह हिंसा के आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। हरियाणा में नूंह जिले के तावड़ में पुलिस और दंगाइयों के बीच गुरुवार को मुठभेड़ हुई। नूंह पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी को गोली लगी है। पुलिस अरावली की पहाड़ियों में 31 जुलाई को हुई नूंह हिंसा के आरोपियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है। जिसमें पुलिस ने अरावली में छिपे दो उपद्रवियों को काबू किया है।

नूंह हिंसा पर छापेमारी कर रही पुलिस

गौरतलब है कि 31 जुलाई को नूंह जिला के नल्हड़ में ऐतिहासिक शिव मंदिर में बृज मंडल यात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान यात्रा पर हमला कर दिया गया। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। आरोपियों की तलाश के लिए तकनीकी सहायता से, लोगों से पूछताछ कर रही है।

गुरुवार को दो आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों को सरेंडर करने की भी बात नूंह के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया ने कही है। फिर भी किसी ने सरेंडर नहीं किया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए दिन-रात जुटी है। इसी कड़ी में पुलिस ने गुरुवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस दौरान पुलिस के साथ आरोपियों की मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आरोपी के पांव में गोली लगी है। दोनों आरोपी अरावली की पहाड़ी में छिपे हुए थे। आरोपियों के नाम मुनसैद और सैकूल हैं। सैकूल के पैर में गोली लगी है।

बता दें कि नूंह हिंसा में दो होम गार्ड समेत छह लोगों की मौत हो चुकी है। इस हिंसा के चलते नूंह में 11 अगस्त तक इंटरनेट सेवाएं बंद की गई हैं। क्षेत्र में कफ्र्यू लगा हुआ है। हालांकि रोजाना कफ्र्यू में ढील भी दी जा रही है, ताकि लोग रोजमर्रा का सामान खरीद सकें।

Advertisementspot_img

Also Read:

AAP विधायक नरिंदर कौर को BJP के टिकट ऑफर के दावे पर बढ़ा सियासी विवाद, जानिए टिकट ऑफर पर क्या बोले CM सैनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और आम आदमी पार्टी की विधायक नरिंदर कौर भरज के बीच बयानबाज़ी तेज हो गई...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...