back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिसार में शरारती तत्वों ने जलाई आंबेडकर की फोटो, शाहजहांपुर में तिरंगे झंडे को जलाकर किया अपमान; मामला दर्ज

Haryana News: जिले के उकलाना खंड के गांव बुुढ़ाखेड़ा में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की फोटो जलाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

हिसार, हि.स.। जिले के उकलाना खंड के गांव बुुढ़ाखेड़ा में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की फोटो जलाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपितों बिजेन्द्र व सुरेन्द्र ने डॉ. आंबेडकर की फोटो को गोबर के उपले पर रखकर आग लगा दी थी और इसका वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया था, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

आरोपी नशेड़ी किस्म के बताए जा रहे

पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है। आरोपी नशेड़ी किस्म के बताए जा रहे हैं और कुछ दिन पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से बाहर आए थे। उधर, डॉ भीम राव अंबेडकर सोसायटी बुढा़खेड़ा के प्रधान सियाराम ने पुलिस को शिकायत दी है कि गांव के दो युवकों ने संविधान निर्माता की फोटो को आग लगाकर वायरल कर दिया।

दोनों आरोपियों को लिया गया हिरासत में

यह दोनों युवक गांव का भाइचारा खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। सियाराम की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बिजेंद्र और सुरेंद्र की पहचान करके उन्हें पकड़ लिया। दोनों युवकों की इस हरकत के बारे में तुरंत डायल 112 नंबर पर कॉल करके बताया, जिसके बाद पुलिस ने आकर उसे हिरासत में ले लिया। उकलाना थाना प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

युवक ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा जलाया, मुकदमा दर्ज

इधर, शाहजहांपुर, जनपद के निगोही थाना क्षेत्र में एक असमाजिक युवक ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा जला दिया। जले हुए तिरंगे की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिंदपुरा गांव के रहने वाले जितेंद्र ने बताया कि मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम देखने के लिए वो स्कूल जा रहा था। इस दौरान उसने रास्ते में देखा कि गांव के ही रहने वाला नवीशेर हाथ में तिरंगा झंडा लेकर उसे जला रहा था। जब तक उन्होंने वीडियो बनाने के लिए मोबाइल निकाला तब तक झंडा जल चुका था। हालांकि उसने आनन-फानन जले हुए झंडे का वीडियो बना लिया। आरोप है कि आरोपी नवीशेर ने जले हुए झंडे को नाली में बहा दिया। असमाजिक युवक नवीशेर की इस हरकत से नाराज जितेंद्र ने थाना पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक ने बुधवार को बताया कि आरोपी नवीशेर के विरुद्ध राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

हरियाणा में अब 22 नहीं 23 जिले होंगे, 23वां जिला बना हांसी, CM नायब सिंह सैनी ने किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हरियाणा राज्य में अब 22 नहीं, बल्कि 23 जिले होंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हांसी विकास रैली के दौरान हांसी...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...