back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Cyber Crime: हरियाणा में सहायता के नाम पर युवक ने बुजुर्ग से की ठगी, ATM कार्ड बदलकर 83 हजार रुपये उड़ाए

Haryana News: जींद में एक बुजुर्ग को एक अंजान युवक से मदद मांगना महंगा पड़ गया। युवक ने मदद के बदले बुजुर्ग से 83 हजार रुपये की ठग की है।

जींद, हि.स.। जींद में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने एटीएम कार्ड से रुपये निकलवाने में अनजान युवक से मदद मांगी तो उसका एटीएम कार्ड बदल कर उसके खाते से 83 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी सुमित कुमार ने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति से रुपये निकलवाने में मदद न मांगे। अपने मोबाइल फोन पर आया ओटीपी किसी के साथ शेयर न करें। साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत पुलिस और बैंक को शिकायत करें।

युवक से मदद पड़ी महंगी

जींद की हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी पुलिस को दी शिकायत में सूरजभान ने बताया कि वह दोपहर 12 बजे के करीब पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से रुपये निकलवाने के लिए गया था। वहां खड़े एक युवक से उसने एटीएम से रुपये निकालने में मदद मांगी। युवक ने मदद की लेकिन उस समय एटीएम से रुपये नहीं निकले, वह वापस लौट गया।

पुलिस ने मामले की शुरु की जांच

वह अपने बैंक खाते से पेंशन निकलवाने के लिए गया तो उसे पता चला कि उसके खाते से 83,386 रुपये निकाले गए हैं। उसने अपना एटीएम कार्ड संभाला तो देखा कि एटीएम कार्ड बदला हुआ था। सूरजभान ने बताया कि जिस युवक ने एटीएम से रुपये निकालने में उसकी मदद की थी, उसी ने उसका एटीएम कार्ड बदला है। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इन स्थितियों में करें ये काम

ऐसी धोखाधड़ी से बचने के लिए सरकार द्वारा जागरुकता अभियान जारी है। कभी भी बैंक से जुड़ी समस्याओं का समाधान निकालने के लिए किसी की भी मदद नहीं लेनी चाहिए। इसके लिए सीधा बैंक से संपर्क करें। किसी को भी एटीएम कार्ड का पासवर्ड, ओटीपी न शेयर करें। यदि आपको लगता है कि आपके बैंक अकाउंट से आपकी जानकारी के बिना पैसे निकाले गए हैं, इस बात की जानकारी तुरंत बैंक में दें। एटीएम कार्ड खोने पर बैंक के कस्टमर केयर में कॉल करके उसे तुरंत बंद करवाएं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

AAP विधायक नरिंदर कौर को BJP के टिकट ऑफर के दावे पर बढ़ा सियासी विवाद, जानिए टिकट ऑफर पर क्या बोले CM सैनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और आम आदमी पार्टी की विधायक नरिंदर कौर भरज के बीच बयानबाज़ी तेज हो गई...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...