back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हरियाणा के नूंह में फिर से इंटरनेट सेवाएं बंद, ब्रजमंडल यात्रा के ऐलान के बाद सरकार का फैसला

नूंह में हिंदू संगठनों द्वारा शोभा यात्रा निकाले जाने के ऐलान के बाद हरियाणा सरकार ने नूंह जिले में 28 अगस्त तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।

चंडीगढ़, हि.स.। नूंह में हिंदू संगठनों द्वारा शोभा यात्रा निकाले जाने के ऐलान के बाद हरियाणा सरकार ने नूंह जिले में 28 अगस्त तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। सरकार ने यह फैसला जिला उपायुक्त की सिफारिश पर लिया है। हरियाणा के गृह सचिव ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

ब्रजमंडल यात्रा के ऐलान के बाद सरकार का फैसला

विश्व हिंदू परिषद द्वारा 28 अगस्त को दोबारा ब्रजमंडल यात्रा निकालने का ऐलान किया गया है। नूंह जिला प्रशासन ने हालात को देखते हुए यह यात्रा स्थगित करने का सुझाव देते हुए अधिकारिक मंजूरी नहीं दी है। हिंदू संगठन शोभा यात्रा निकालने पर अड़े हुए हैं।

इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाने की सिफारिश की

इसी के चलते नूंह के जिला उपायुक्त ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक के बाद सरकार से इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाने की सिफारिश की थी। शनिवार को हरियाणा के गृह सचिव ने 26 अगस्त से 28 अगस्त तक नूंह में इंटरनेट सेवाओं, बल्क मैसेज सेवा को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: गठबंधन तोड़ने के बाद AAP और कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार, पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में मेयर पद के लिए होने वाले नगर निगम चुनावों में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल, आम आदमी पार्टी (AAP)...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵