back to top
19.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिसार: सभागार से चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा की फोटो हटाना निंदनीय: वजीर पूनिया

हिसार, 12 जुलाई (हि.स.)। कांग्रेस नेता वजीर सिंह पूनिया ने गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में दो दिन पूर्व भाजपा बैठक के दौरान रणबीर सिंह सभागार से रणबीर सिंह हुड्डा के फोटो हटाए जाने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के वीसी व अन्य अधिकारियों ने अपने आकाओं को खुश करने के लिए ऐसा घृणित कार्य किया है, ऐसे में उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

वजीर सिंह पूनिया ने सोमवार को कहा कि रणबीर सिंह हुड्डा संविधान निर्मात्री समिति के सदस्य थे और इस समिति ने देश को संविधान दिया है। उन्हीं के नाम पर गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में सभागार बनाया गया है और सभागार में रणबीर सिंह हुड्डा के फोटो लगाए गए थे लेकिन भाजपा के लोगों ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों पर दबाव डालते हुए सभागार से उनकी फोटो हटवा दी। उन्होंने कहा कि किसी दिवंगत व्यक्ति के नाम पर बने किसी संस्थान का नाम बदलना, उसे हटाना या उसके फोटो हटाना न केवल ओच्छी मानसिकता है बल्कि हटवाने वाले की मानसिक सोच को भी दर्शाता है।

वजीर सिंह पूनिया ने कहा कि विश्वविद्यालय के चौधरी रणबीर सिंह सभागार से रणबीर सिंह हुड्डा की फोटो हटाना व हटवाना शर्मनांक है और ऐसे लोगों की घटिया सोच का जनता समय आने पर करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि ऐसी हरकत के लिए जिम्मेवार गुजवि के वीसी व अन्य अधिकारियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए वहीं भाजपा के नेताओं को इस कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए, जिनकी देखरेख में ये फोटो हटाई गई। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही सभागार में चौ. रणबीर सिंह हुड्डा की फोटो वापिस नहीं लगाई गई तो कांग्रेस पार्टी विश्वविद्यालय के आगे धरना देगी और वीसी का घेराव करने से गुरेज नहीं करेगी जिसके लिए विश्वविद्यालय के अधिकारी स्वयं जिम्मेवार होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश्वर/संजीव

समरससमरससमरस

Advertisementspot_img

Also Read:

हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- बजट समझने के लिए इनके नेताओं को काउंसलिंग की जरूरत

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट की...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...