back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली व पंजाब सरकार निशुल्क बिजली दे सकती है तो हरियाणा की खट्टर सरकार क्यों नहीं?

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज राठी ने दावा किया है कि पार्टी के बिजली आंदोलन के प्रति जनता गहरी रूचि दिखा रही है।

हिसार, हि.स.। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज राठी ने दावा किया है कि पार्टी के बिजली आंदोलन के प्रति जनता गहरी रूचि दिखा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कांग्रेस व भाजपा सरकारों की गलत नीतियों के चलते किसान वर्ग व आम जनता बेहाल है और ऐसे में इन वर्गों के लिए फ्री बिजली सबसे पहली जरूरत है। वे शनिवार को पार्टी के बिजली आंदोलन के तहत हांसी हलके के गांवों में अभियान में बोल रहे थे।

उन्होंने घिराय, चैनत, रामायण व ढंढेरी में ग्रामीणों से मुलाकात करके आम आदमी पार्टी के बिजली आंदोलन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण जनता व किसान वर्ग में पार्टी के बिजली आंदोलन के प्रति उत्साह है और वे भारी संख्या में इससे जुड़ रहे हैं। ग्रामीणों व किसानों के समक्ष मनोज राठी ने सवाल उठाया कि यदि दिल्ली की केजरीवाल सरकार व पंजाब की भगवंत मान सरकार मुफ्त व 24 घंटे बिजली दे सकती है तो हरियाणा की खट्टर सरकार ऐसा क्यों नहीं कर सकती।

उन्होंने किसानों व आम जनता से अपील की कि यदि वे महंगाई बिजली, पावर कट व बिजली कनेक्शन जैसी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आम आदमी पार्टी के बिजली आंदोलन से जुड़ें क्योंकि आम आदमी पार्टी ही जनता को मुफ्त व 24 घंटे बिजली दे सकती है। इसके साथ ही उन्होंने जनता से अपील की कि यदि उनके गांव में सत्तारूढ़ दल के विधायक, सांसद या अन्य कोई नेता आए तो उनसे ये सवाल अवश्य करें कि आखिर उनकी सरकार मुफ्त व 24 घंटे बिजली क्यों नहीं दे सकती। इस दौरान उनके साथ डॉ. रामबिलास, प्रदीप बूरा, जितेन्द्र, बलजीत बूरा, सोनू, राजबीर शर्मा, श्यामसुंदर, राधेश्याम शर्मा, पवन टोकसिया सहित अन्य भी थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। India Meteorological Department (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵