नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोनीपत के खरखोदा से एक हृदयविकारक मामला सामने आया है, जहां हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करनेवाली मॉडल शीतल का शव गांव खांडा के नजदीक रिलायंस नहर से बरामद हुआ है, जहां बदमाशों ने मॉडल की ने गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी । फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है। साथ ही हत्या करनेवालों की तलाश शुरू कर दी है। जाने पूरा मामला?
हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में कार्यरत शीतल नाम की मॉडल की सोनीपत के खरखोदा में बदमाशों ने गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी, गांव खांडा के नजदीक रिलायंस नहर से बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार मृतक मॉडल शीतल पानीपत की रहने वाली थी। बीते दिनों वह लापता हो गई थी। जिसको लेकर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश की जिसकेबाद शीतल का शव गांव खांडा के नजदीक रिलायंस नहर से बरामद हुआ। सोनीपत पुलिस ने बताया, मॉडल शीतल की बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। पिछले दिनों ही उसके अचानक गायब होने से परिजनों ने शिकायत दर्ज करवाई थी। फिलहाल, हत्याकांड की जांच में जुटी है सोनीपत पुलिस। हालांकि, अभी हत्यारों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने कहा, इस हत्याकांड की गंभीरता से जांच हो रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मतलौडा थाना पुलिस को शीतल की बहन नेहा ने शिकायत में बताया था कि, उसकी 23 वर्षीय बहन शीतल हरियाणवी एलबम में मॉडल के तौर पर काम करती है। जो 14 जून को गांव अहर में शूटिंग के लिए गई थी, लेकिन घर वापिस नहीं लौटी। वहीं, हत्या की पुष्टि करते हुए सोनीपत डीएसपी ने कहा कि जल्द, हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
दो दिन पहले अपने साथी के साथ कार में सवार होकर निकली थी शीतल
दूसरी ओर शीतल अपने पुरुष दोस्त के साथ कार से निकली थी, इसी दौरान उसके पुरुष साथी की कार नहर में गिरी पाई गई थी जहां नहर से कार बाहर निकालते वक्त उसका साथी सुनील बच गया था। जिसका पानीपत के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब पानीपत पुलिस संयुक्त रूप से सोनीपत पुलिस अब के साथ मिलकर इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। वहीं शीतल के परिजनों ने सुनिल पर हत्या के आरोप लगाए है क्योंकि शीतल के शव पर चोट के कई निशान पाए गए है जिसमें शीतल का हाथ और गला भी कटा हुआ था। चूंकि, शीतल की पहचान हाथ पर बने टैटू से हुई है। इसलिए पुलिस भी इस मामले को दोनों ओर से देखं रही है अभी शीतल का दोस्त जिसका इलाज चल रहा है वो बेहोश है उसके होश में आते ही पुलिस उससे पूछताछ करेगी।





