back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Haryana में टूटा BJP-JJP गठबंधन, CM मनोहर लाल खट्टर ने दिया इस्तीफा, किसकी बनेगी नई सरकार?

Haryana Assembly News: हरियाणा में BJP-JJP का गठबंधन टूट गया है। आज CM खट्टर ने इस्तीफा दे दिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हरियाणा में BJP-JJP गठबंधन में दरार पैदा हो गई है। दोनों दलों के बीच गठबंधन टूट गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद गठबंधन में टूट की खबरों पर मुहर लग गई है। कहा जा रहा है कि नई सरकार BJP की बनेगी।

BJP के संपर्क में JJP के विधायक

हरियाणा की नई सरकार में कई नए बदलाव आने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, BJP के संपर्क में JJP के कुछ विधायक हैं। इसके अलावा निर्दलीय के 6 विधायक भी BJP के संपर्क में हैं। ऐसे में देखना यह है कि BJP इस राजनीतिक हलचलों में क्या दांव चलती है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंड्डा और तरुण चौक पर्यवेक्षक के तौर पर चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।

क्या है मामला?

JJP नेता और हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने लोकसभा चुनाव में हरियाणा की 1-2 सीट की मांग की थी। लेकिन BJP ने सीट शेयरिंग से इंकार कर दिया। तभी से दोनों पार्टियों में तकरार शुरु हो गई। दरअसल, हरियाणा में BJP सभी 10 पर चुनाव लड़ना चाहती है। वहीं इस बीच दुष्यंत चौटाला की आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की खबरें आ रही थीं।

BJP को मिला निर्दलीय का समर्थन

आजतक की खबर के अनुसार, हरियाणा के निर्दलीय विधायक नयन पाल रावत ने कहा कि “मैंने कल मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर से बात की। हम पहले ही खट्टर सरकार को अपना समर्थन दे चुके हैं। हम लोकसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा कर सकते हैं। मुझे लगता है कि JJP से गठबंधन की प्रक्रिया पहले ही शुरु हो गई थी।

हरियाणा विधानसभा में कुल 90 सीटें

हरियाणा विधानसभा में कुल 90 सीटें हैं जिसमें से BJP सबसे आगे है। ऐसे में सरकार बनाने के लिए BJP को निर्दलीय का समर्थन मिला है। सरकार बनाने के लिए पार्टी को 46 सीटों की आवश्यकता है। BJP के समर्थन में ये पार्टियों के पास कुल इतनी सीटें-

BJP- 41

निर्दलीय- 6

हरियाणा लोकहित पार्टी- 1 (गोपाल कांडा BJP के समर्थन में)

BJP के पास कुल मिलाकर 48 सीटें होती हैं। इससे पता चलता है कि BJP बिना किसी रुकावट के हरियाणा में गठबंधन की नई सरकार बना सकती हैं।

वहीं दूसरी ओर, विपक्ष के पास नई सरकार बनाने के लिए बहुमत से कम सीटें हैं-

JJP- 10

कांग्रेस- 30

निर्दलीय- 1 (बलराज कुंडू)

इंडियन नेशनल लोकदल- 1 (अभय चौटाल)

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...