back to top
31.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Farmer Protest: पलवल में धारा 144 लागू, भारी वाहनों के लिए बंद हुआ चंडीगढ़ रूट, अलर्ट मोड पर पुलिस

Palwal News: चंडीगढ़ में हुए पुलिस और किसानों के बीच हुई हिंसक मुठभेड़ में हरियाणा के पलवल में भी कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लगा दी गई है।

गुरुग्राम, हि.स.। जिला प्रशासन पलवल व पुलिस अलर्ट मोड पर है। जिले में धारा 144 लागू कर दी है। दिल्ली व चंडीगढ़ जाने वाले भारी व्यवसायिक वाहनों के लिए रोड बंद कर दिए। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस ने केएमपी-केजीपी एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज पर रिहर्सल भी की। इस दौरान एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

धारा-144 लागू

एसपी डॉ. अंशु सिंगला ने मंगलवार को खास बातचीत में बताया कि जिले में कानून एवं व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कि जाएगा। कोई भी व्यक्ति किसी के बहकावे में आकर कानून व्यवस्था को ना बिगाड़ें और पलवल में शांति व कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। जिला पुलिस किसी भी प्रकार की अप्रिय परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम है। दिल्ली कूच के मद्देनजर पलवल में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने हेतु डीसी द्वारा भी धारा-144 के आदेश पारित किया जा चुके है।

दिल्ली-चंडीगढ़ जाने वाले व्यवसायिक वाहनों के लिए रोड बंद

एसपी डॉ. अंशु सिंगला ने कहा कि जिले से लगते उत्तर प्रदेश के करमन व चांदहट बॉर्डर पर नाकों को सख्त कर दिया गया है, ताकि यूपी के किसान पलवल जिले से होते हुए दिल्ली के लिए कूच न कर सकें। पुलिस की टीमें तैनात हैं, जो वहां से आने वाले वाहनों की तलाशी ले रही हैं। किसानों के दिल्ली कूच को लेकर दिल्ली व चंडीगढ़ जाने वाले व्यवसायिक वाहनों के लिए रोड बंद कर दिए गए हैं।

संयुक्त किसान मोर्चा का बयान

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि किसानों की मांगें जायज हैं, संयुक्त किसान मोर्चा उनका समर्थन करता है। लेकिन 13 फरवरी को होने वाले इस आंदोलन में संयुक्त किसान मोर्चा के नेता हिस्सा नहीं ले रहे, बल्कि यह प्रदर्शन दूसरे संगठनों का निर्णय है, सरकार को किसानों के साथ शांतिपूर्वक व्यवहार बनाना चाहिए।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

तुर्कमान गेट हिंसा के साए में जुमे की नमाज, दिल्ली की फैज-ए-इलाही मस्जिद में की गई कड़ी सुरक्षा

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । तुर्कमान गेट इलाके में बीते दिनों पत्थरबाजी और हिंसा की घटना के बाद आज दिल्ली की फैज-ए-इलाही मस्जिद...
spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...